सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए कुल 23 मरीज पहुंचे। इसमें उल्टी-दस्त, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज शामिल रहें। चिकित्सकों ने इनकी जांच कर दवा दी और बरसात के इस मौसम में खान-पान और दिनचर्या को लेकर जरूरी सलाह दी। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में आए 23 मरीजों में उल्टी, डायरिया, खांसी और बुखार, पेट दर्द रोग के मरीज शामिल रहे। इस दौरान डाॅ. राम किशोर प्रजापति, डाॅ. जबीउल्लाह, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एलटी आशीष कुमार, वार्ड ब्वाय इरशाद, एएनएम सुप्रिया वर्मा आदि मौजूद रहे।