उसका बाजार के ग्राम पंचायत कटकी तप्पा नगवा में धान की फसल की क्राप कटिंग कराकर उत्पादकता को दे
सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ विकास उसका बाजार के ग्राम पंचायत कटकी तप्पा नगवा में शुक्रवार को धान की फसल की जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की ओर से क्राॅप कटिंग कराकर उसकी उत्पादकता को देखा। डीएम की मौजूदगी में किसान बासमती पत्नी मुरली कटिंग क्षेत्रफल 43,033 वर्गमीटर वर्ग मीटर कराई गई, जिसमें 41 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार हुई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार उसका अमित सिंह, राजस्व निरीक्षक उसका गया मौर्य, लेखपाल दुर्गेश पांडेय उपस्थित रहे।