शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ के सभागार मंगलवार को संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं की मासिक क्लस्टर बैठक हुई। बैठक में सभी आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान बीसीपीएम ने पिछले एक माह में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनी की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एके आजाद ने आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य, नवजात शिशु देखभाल, कुपोषण नियंत्रण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी रोग नियंत्रण व टीबी उन्मूलन, मलेरिया की रोकथाम और कुष्ठ रोगियों की खोज सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।