फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति सेवा का पड़ाव, सामाजिक दायित्वों की नई शुरुआत : सीएमओ

Wed, 30 Sep 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ कार्यालय के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विदाई समारोह आयोजित किया। फार्मासिस्ट राघवेंद्र शुक्ला को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उन्हें धार्मिक पुस्तक, छाता, छड़ी, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार दोहरे ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की सक्रियता है। उन्होंने राघवेंद्र शुक्ला के स्वास्थ्य विभाग में लंबे सेवाकाल की सराहना की। जिलाध्यक्ष वाईपी यादव ने उनके सेवाकाल को प्रेरणादायी बताया। जिला मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा ने सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पंकज शुक्ला, नागेश पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें