फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं ने किया छात्राओं से संवाद

Sat, 27 Sep 2025 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेस-5 कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कस्बा की प्रख्यात महिलाओं को बुलाया गया और विद्यालय के बच्चों से उनका संवाद स्थापित किया गया। विद्यालय में पहुंची सेवानिवृत्ति शिक्षिका कामिनी सिंह और अनुराधा ने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को बच्चों के साथ साझा किया और उन्हें आत्मरक्षा के लिए तमाम बातें बताई। विद्यालय की सहायक अध्यापिका अंजलि गुप्ता ने सभी छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के तहत आत्मरक्षा की तकनीकी जानकारियां दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन करते हुए उसको विद्यालय में सुचारू से संचालित करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। सेल्फ डिफेंस से जुड़ी कुछ तकनीकी बातें भी बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें