सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें जीबीसीए रेड ने ब्लू को दो विकेट से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए आदर्श ने चार विकेट चटकाएं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर जीबीसीए ब्लू ने निर्धारित 30 ओवर में से 29 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 166 रन बनाएं। इसमें शब्बीर ने 39 रन, शैलेंद्र ने 34 रन व प्रिंस ने 20 रनाें की पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए रेड की टीम 21.5 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।