इटवा। किस्त की धनराशि जमा न होने पर एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी कर्मियों ने नाटकीय ढंग से गाड़ी ले जाने में असफल होने पर वाहन मालिक के घर पहुंचकर गाली-गलौज की है। साथ ही वाहन मालिक को उठा ले जाने की धमकी दी। कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। इटवा कस्बे के बांसी रोड निवासी विनोद कुमार के घर एक व्यक्ति आया और उसने सेनुरी में गेहूं लोड करने के लिए कहा। कुछ भाड़ा एडवांस मांगने पर उसने कहा कि सेनुरी पहुंचने पर दे देंगे। उसके कहने पर वाहन मालिक विनोद कुमार गाड़ी लेकर जा रहे थे। अभी यह इटवा-बांसी मार्ग के भिलौरी भिलौरा के आगे गैस गोदाम के पास पहुंचे ही थे कि दो मजदूरों के बैठने की बात कहकर वाहन में बैठे व्यक्ति ने वाहन रुकवा लिया। े