फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिल न जमा करने पर 150 को आरसी, 20 पर एफआईआर

Fri, 09 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बिजली के बकाया बिल न भुगतान करने वालों के खिलाफ निगम ने अभियान तेज कर दिया है। विद्युत डिवीजन क्षेत्र के एक्सईएन संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बकाया बिल जमा न करने के मामले में 150 लोगों को आरसी जारी की जा चुकी है। वहीं, 20 लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक्सईएन ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बकाया बिलो का भुगतान समय से करके कनेक्शन विच्छेदन, आरसी और एफआईआर से बचें। वहीं, विद्युत निगम की ओर से चलाई जा रही बिजली राहत योजना के तहत डुमरियागंज विद्युत डिवीजन क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तक 24.15 करोड़ करोड़ रुपये बकाया बिल जमा कराए गए। छूट का लाभ लेने के लिए 19 हजार 94 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें