पथरा। क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर दो दिवसीय राम विवाहोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंगलवार दोपहर राम विवाह की झांकी निकाली जाएगी। प्रसाद वितरण और रात्रि में आठ से 11 बजे तक रामकथा होगी। संगीतमयी कथा बांसी स्थित मां काली मंदिर के महंथ पंडित विभूति नारायण शास्त्री सुनाएंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के व्यवस्थापक छेदी प्रसाद निषाद ने दी है।