फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला में नारद मोह और रामजन्म का हुआ मंचन

Sun, 22 Nov 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोखरमिटवा में रामलीला का शुभारंभ
विज्ञापन

चिल्हिया। जोगिया ब्लॉक के पोखरमिटवा गांव में शुक्रवार को तीन दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह और भगवान श्रीराम के जन्म का भावपूर्ण मंचन किया। रामजन्म के प्रसंग पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति के अनुसार रामलीला का यह 36वां वर्ष है। आयोजन 22 नवंबर तक चलेगा। अंतिम दिन मुख्य मेले का आयोजन होगा। समिति अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र, प्रबंधक प्रह्लाद मिश्र, अनिरुद्ध मिश्र और डॉ. राजू राव ने क्षेत्रवासियों से रामलीला और मेले में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें