फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश से बिस्कोहर नगर में कई जगहों पर हुआ जलभराव

Tue, 13 Aug 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर नगर के उत्तर यादवडीह मार्ग पर हुआ जलभराव। 
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर में सोमवार की सुबह 9 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर दो बजे तक जारी रहा। कभी तेज बारिश हुई तो कभी बूंदाबांदी होती रही। बारिश से मौसम तो ठंडा हो गया, लेकिन जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार रात से ही बादल छाए रहे। कई बार हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर पंचायत के जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

नगर में सड़कों पर जलभराव से गली-मोहल्लों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी में होकर गुजरना पड़ा। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना होने का डर बना रहा। कई स्थानों पर घरों के सामने भी जलभराव हो गया। बारिश के पानी से नाले उफना गए। इससे नालों की गंदगी बाहर सड़कों पर आ गई।
इन स्थानों पर हुआ जलभराव
बारिश से पंडित दीनदयाल नगर वार्ड के उत्तर यादवडीह मोहल्ला से मुख्य कस्बा में जाने वाले मार्ग पर, पुराना बैंक रोड, पाजौवा तालाब मार्ग, विश्वनाथ व परशुराम नगर वार्ड के राम जानकी नगर मार्ग काली मंदिर मार्ग तक, अटल नगर वार्ड के बालाजी मंदिर मार्ग में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फसलों की हो गई प्राकृतिक सिंचाई
सोमवार को हुई बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से धान की प्राकृतिक सिंचाई हो गई। इससे धान की वृद्धि और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसानों को धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार था। बारिश से फसल को प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन मिल जाता है। इससे धान की गुणवत्ता और उत्पादन अच्छा होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें