फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किराया बढ़ाने के विरोध में सांसद से मिलेंगे रेलवे के दुकानदार

Sat, 20 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेलवे भूमि पर आवंटित दुकानदारों ने शहर के स्टेशन रोड पर स्थित राम जानकी मंदिर बैठक कर कमेटी का गठन किया। सर्व समिति से कमेटी के अध्यक्ष विकास पाठक, कोषाध्यक्ष राम नरेश जायसवाल को बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रेलवे विभाग की ओर से 400 गुना तक की किराया में बढ़ोतरी करने का विरोध जताया गया। अंत में निर्णय लिया गया है कि दुकानदार रविवार को सांसद जगदंबिका पाल से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे। बताया गया कि दुकानों का किराया वर्ष 1982 में वार्षिक 403 रुपये निर्धारित था, जिस पर प्रतिवर्ष सात प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी की दर से वर्ष 2024 तक व्यापारी लगातार 2032 रुपया जमा करते आ रहे हैं। रेलवे द्वारा अचानक 65 से 70 हजार रुपये किराया बढ़ा दिया है। इस दौरान कमेटी संरक्षक व सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, राम बिहारी गुप्ता, रामनरेश जायसवाल, बैजनाथ पटवा, संदीप कुमार, घनश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें