इटवा। यूरिया को लेकर किसान दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। दुकानों पर यूरिया आने की जानकारी मिलते ही किसानों की भीड़ लग जा रही है। शनिवार को यूरिया आने की जानकारी पर साधन सहकारी समिति रगड़गज में पहुंचे किसानों को लाइन लगाने के बावजूद जब यूरिया नहीं मिला तो उन्होंने इटवा-डुमरियागंज मार्ग जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लगनी शुरू हुई ही थी कि तभी इटवा लौट रहे एसओ इटवा श्याम सुंदर तिवारी पहुंच गए और उन्होंने समझा-बुझाकर किसानों को सड़क पर से हटाया। इसके बाद लोगों का अवागमन शुरू हुआ।