फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी रेलवे स्टेशन से जाएगी पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस

Fri, 05 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पुणे एक्सप्रेस अब बढ़नी रेलवे स्टेशन तक चलेगी। 11 सितंबर को पुणे से चलने के बाद यह ट्रेन गोरखपुर होते हुए बढ़नी तक चलाई जाएगी। इसी तरह वापसी में भी प्रत्येक शनिवार को यह ट्रेन बढ़नी से ही चलेगी। पुणे से प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 4:15 बजे चलने के बाद ट्रेन अगले दिन शाम 4:10 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 12:40 बजे गोरखपुर पहुंचती है। वहां से ट्रेन अब आनंदनगर, सिद्धार्थनगर रुकते हुए सुबह 4:15 बजे बढ़नी पहुंच जाएगी। इसी तरह प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 3:50 बजे चलती है वह ट्रेन अब बढ़नी से दोपहर 1:10 बजे चलेगी। गोरखपुर में इसका आगमन दोपहर 3:30 बजे और प्रयागराज में रात 12:10 बजे और पुणे अगले दिन रात 2:15 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें