फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाताओं को उपलब्ध कराएं फाॅर्म की दो प्रतियां

Fri, 14 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन बृहस्पतिवार को नौगढ़ तहसील के क्षेत्र के ग्राम धेंसा नानकार के बूथ पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बीएलओ की ओर से भरे गए गणना फॉर्म को देखा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्र की दो प्रतियां मतदाताओं को उपलब्ध कराएं और फॉर्म भरने में मार्गदर्शन भी करेंगे। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ मतदाताओं की ओर से भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रित करेंगे तथा पावती भी देंगे। मतदाता, गणना प्रपत्र की दोनों प्रतियों को भरें व हस्ताक्षर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें