फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। सीएचसी इटवा में एड्स व एचआईवी से जुड़े कर्मियों ने बुधवार को काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। मांगों के समर्थन में अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। अमित मिश्र और जितेंद्र ने कहा कि तीन वर्षों के दौरान निकाले गए समस्त कर्मियों का पुनः समायोजन किया जाए। जाॅब की सुरक्षा दी जाए , म्युचुअल स्थानांतरण नीति लागू की जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं तो 11 अक्तूबर तक इसी तरह काली पट्टी बांध कर विरोध जताएंगे। 12 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक शुरुआत के दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। 15 अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में धरना देंगे और इसके बावजूद कोई सुनवाई न होने पर 16 से उसी स्थल पर अनवरत धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें