फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना

Thu, 04 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी यार मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में बांसी तहसील में तमाम समस्याओं को लेकर धरना दिया। उसके बाद एसडीएम बांसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आय, जाति, निवास के नाम पर हो रही धनउगाही पर अंकुश लगाया जाए। खारिज दाखिल व वरासत के नाम पर धन उगाही पर रोक लगाई जाए। सरकारी निर्धारित मूल्य के हिसाब से खतौनी 15 रुपये में दिलाई जाए। प्रतापपुर से बगहवा ताल की भूमि पर बने नाले पर लोगों द्वारा कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया गया है, जिसमें पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। किसानों की फसल डूबकर बर्बाद हो जाती है। ऐसी दशा में उक्त नाला की भूमि पर किया गया अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें