युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बेरोजगार दिवसीय पर समोसा व पकौड़ा तल कर विरोध करते हुए। स्रोत व
शोहरतगढ़। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में बढ़नी बस स्टाॅप तिराहे पर नौजवानों ने समोसा तल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्ष ने बताया कि इस मुहिम में रोजगार अधिकार अभियान के एजेंडे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कहा कि देश में करीब एक करोड़ पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए भी सरकार गंभीर नहीं है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी की जा रही है। वर्षों पहले विज्ञापित भर्तियों की परीक्षाओं के आयोजन का भी कोई अता-पता नहीं है। इस मुहिम में टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन में 25 हजार पदों को शामिल करने, प्राथमिक शिक्षक भर्ती, एलटी, तकनीकी संवर्ग, समूह ग समेत अन्य विभागों में रिक्त पदों को तत्काल विज्ञापित करने और लंबित भर्तियों को समयबद्ध पूरा करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली महकमे में 72 हजार सृजित पदों में से आधे से ज्यादा पद रिक्त हैं। इस दौरान दुर्गेश तिवारी फारूक राईनी, रिजवान, रवि विश्वकर्मा, वारिस सफीउल्लाह, गोलू, अनीस आदि मौजूद रहे।