फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फेसबुक पोस्ट को लेकर लाइनमैन की शिकायत पर जांच शुरू

Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र के अंतर्गत खैरटिया पावर हाउस पर कार्यरत एक लाइनमैन के फेसबुक अकाउंट से कथित रूप से की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खैरटिया पावर हाउस पर तैनात लाइनमैन धर्मेंद्र कुमार भारती के फेसबुक अकाउंट से आरक्षण व्यवस्था से संबंधित एक पोस्ट की गई, जिस पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की सोशल मीडिया पोस्ट सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें