भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में बृहस्पतिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जहां राजनीति पार्टियों सक्रिय हैं, वहीं ग्राम प्रधान, सचिव के साथ लोगों को जागरूक करते हुए समय से पहले फाॅर्म जमा करने की अपील कर रहे हैं। ग्राम प्रधान बृजनंदन शुक्ल, सचिव प्रतीक रावत, बीएलओ अनिल कुमार यादव के साथ ही पंचायत सहायक आकाश शुक्ल के मौजूदगी में गांव के पंचायत भवन पर ग्रामीणों का मतदाता पुनरीक्षण में लगे रहे। सचिव ने बताया कि बूथ संख्या 50 सेमरा बनकसिया में कुल 1085 मतदाताओं के सापेक्ष 47 लोगों का ही एसआईआर फाॅर्म जमा हो सका है। सभी लोग लग कर चार दिसंबर तक हर हाल में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा करें। इस दौरान जहांगीर, कलाम, निषाद अली, राम विलास, विपिन शुक्ल आदि मौजूद रहे।