फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली का पोल गिरने से आपूर्ति बाधित

Sun, 16 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र के निर्माणाधीन धौरीकुइंया-महदेवा मार्ग पर महदेवा बाजार में नाली निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण के समय ही अचानक दो पोल गिर गए। इससे पूरे एक मजरे की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कार्यदायी संस्था के सुपर वाइजर बुलेट हुसैन उर्फ वजीर हुसैन ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व ही बिजली निगम को पोल हटाने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र कार्यदायी संस्था ने दिया था लेकिन अभी तक एक भी पोल नहीं हटाया गया। इस संबंध में बिजली निगम के जेई संदीप कुमार ने बताया गया कि किसी प्रकार का कोई प्रार्थना पत्र पोल शिफ्टिंग के लिए नहीं दिया गया है। मिट्टी हटाने के समय सूचना भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें