फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी में 40 घंटे बिजली गुल, बुजुर्गों और बच्चों को हुई परेशानी

Sun, 27 Sep 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। शुक्रवार रात तेज हवा और बारिश के कारण नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात करीब एक बजे गुल हुई बिजली शनिवार रातभर और रविवार दिन में भी बाधित रही, कुल 40 घंटे। उमस भरी गर्मी में बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हुई। इनवर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हुई और घरों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया। विभागीय कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार मरम्मत में जुटे रहे। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें प्रभावित हुई थीं। रविवार को अथक प्रयासों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। अवर अभियंता विद्युत लालू यादव ने बताया कि 33 केवी व 11 हजार वोल्ट की लाइनों पर पेड़ गिरे थे। पेड़ों को हटवाकर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करने के बाद आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें