धेंसा। क्षेत्र के बरगदवा से करौंदा नानकार चौराहे होते हुए बभनी बाजार तक जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित सड़क पर पकड़ी गांव के पोखरे के पास बीच सड़क पर गड्ढा हो गया है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। दिन में तो यह दिख जाता है लेकिन रात में जरा सी अनदेखी से बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के बभनी बाजार, जुड़ीकुइया, जोगीबारी, लखनपारा, महला, करौंदा नानकार, साहा सहित सैकड़ों गांव के हजारों लोग इसी मार्ग से चिल्हिया स्टेशन और जिला मुख्यालय के लिए आवागमन करते हैं।