बिस्कोहर। कस्बा और दलपतपुर सहित पूरे क्षेत्र में आठ दिवसीय गणेश महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार शाम को पुलिस बल ने मार्च किया। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र और बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्केट, चौक रोड, विभिन्न पूजा पंडाल रूटों सहित दलपतपुर क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया, जिसके तहतदुपहिया वाहनों की जांच की गई।