फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सकरपार में नवमी-दशहरा शांतिपूर्ण मनाने को पुलिस की बैठक

Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरपार। नवमी और दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए रविवार को गोनहाताल चौराहे पर बैठक हुई। बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने दुर्गा प्रतिमा आयोजकों और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। उन्होंने त्योहार आपसी भाईचारे से मनाने, पूजा पंडालों में सुरक्षा रखने और डीजे की आवाज धीमी रखने को कहा। शराबियों को पंडालों से दूर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस का सहयोग करने पर जोर दिया गया। पुलिस ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता का आश्वासन दिया। बैठक में आयोजकों और ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने में सहयोग की शपथ ली। उपनिरीक्षक विजय नाथ यादव, विजय कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें