शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के एक गांव निवासी लापता दो किशोरियों को चिल्हिया पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ़ निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों दो दिन पूर्व स्कूल गई थीं, वहां शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन से दिल्ली चली गई थीं। दोनों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। वहीं मामले में नया मोड़ यह आया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह एक-दूसरे से प्रेम करतीं हैं और शादी करना चाहतीं हैं। एसओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।