बांसी। थाना खेसरहा पुलिस ने रविवार को अपहृत बालक प्रीतम पुत्र संतराम निवासी भथौरा थाना खेसरहा को सकुशल ढूंढ़ निकाला। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि अपहृत 15 वर्षीय प्रीतम अयोध्या से सकुशल बरामद कर लिया गया। विधिक कार्रवाई कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, एसआई जगतनरायण यादव, कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल थे।