सिद्धार्थनगर। चिल्हिया पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान टेकनार गांव निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसओ चिल्हिया पवन कुमार मौर्य ने बताया कि अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। रविवार सुबह टीम ने टेकनार गांव में दबिश देकर दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ चिल्हिया थाने में अपहरण, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।