फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिन्दी दिवस पर हुई काव्य गोष्ठी

Mon, 14 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम संस्था ने डाॅ. सुशील श्रीवास्तव सागर के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि डाॅ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक और संचालन डाॅ. सुशील श्रीवास्तव सागर ने किया। कवि डाॅ. दिनेश त्रिपाठी, शम्स, ब्रह्मदेव शास्त्री पंकज और कृष्ण कुमार मिश्र, किशन ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी श्रोताओं को भाव विभोर किया। इस अवसर पर सतीश कुमार श्रीवास्तव विजय, दीप नारायन पाण्डेय, बाल जी श्रीवास्तव, सचिन, सुवर्णना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें