सिद्धार्थनगर। उसका बाजार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के गेट के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सलमान चेतिया बाजार, थाना मिश्रौलिया का निवासी है। उसके खिलाफ उसका बाजार थाने में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा, कांस्टेबल शिवानन्दधर दुबे और कांस्टेबल शैलेश कुमार शामिल रहे।