फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियंस में हिस्सा लेने वाले खिलाडि़यों का हुआ सम्मान

Mon, 08 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। जागृति स्पोर्टिंग क्लब बढ़नी ने सोमवार को राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर लौटे स्थानीय खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। जागृति स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अकील अहमद मुन्नू ने खिलाड़ियों, कोच शंभू नाथ गुप्ता और वॉलीबाल प्रमोटर विजय कुमार वर्मा को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। क्लब के सचिव मु. इब्राहिम बाबा द्वारा संचालित इस समारोह में परमात्मा प्रसाद दुबे, अजय प्रताप गुप्ता, नेशनल एनाउंसर जुग्गी राम राही, निजाम अहमद, शाकिर अली, मो. जमाल, मसूद अहमद और करम हुसैन इदरीसी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्लब ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाले सभी खिलाड़ी गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी के छात्र हैं। अंडर-19 बालिका वर्ग में कु. सोनी पासवान, कु. सुमन गौण, गायत्री और कु. अंशिका सोनी ने स्कूली प्रादेशिक टीम में चयनित होकर 15 से 19 नवंबर को मध्य प्रदेश में संपन्न हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में रेहान अहमद ने प्रादेशिक टीम में चयनित होकर 9 से 13 नवंबर को बरेली में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। इन युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें