डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी भगाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को वांछित हज्जीडीह वरघाट निवासी अंशु कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर अहिरौला गांव से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, किशोरी की मां ने भवानीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी युवती को उसके घर छोड़कर भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।