शोहरतगढ क्षेत्र के बेनीनगर गांव में पीडीए कार्यक्रम को संबोधित करते सपा नेता उग्रसेन सिंह। स्रो
शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र के बेनीनगर गांव में सोमवार को सपाइयों ने पीडीए के तहत सपा नेता उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं व यूरिया काला बाजारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा आज दिनदहाड़े चोरी हो रही है। गांव के चोर की डर से सो नही पा रहे हैं। रात में पहरा दे रहे हैं और पुलिस सो रही है। चोरी, छिनैती सहित अन्य आपराधिक घटनाएं सामान्य हिस्सा बन चुकी हैं। यह सब भाजपा सरकार में हो रही है। यूरिया और डाई खादों की काला बाजार भाजपा के नेताओं की शह पर हो रहा है। प्रशासन की चुप्पी सरकार की मंशा और गलत नीतियों को जाहिर कर रही है। इस दौरान शैलेंद्र शर्मा, नन्हे दुबे, राजू यादव, रामू यादव, अशफाक पटेल, हारुन भाई, इब्राहिम आदि मौजूद रहे।