फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कड़ाके की ठंड में ठिठुरे लोग, अलाव बना सहारा

Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया चौराहे पर अलाव का लोगों ने सहारा लिया। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। जिला कड़ाके की ठंड की जद में है। ठंड से लोग कांपते नजर आ रहे हैं। रात में ठंड और गलन आम लोग परेशान हो रहे हैं। काफी दिन से कड़ाके की ठंड से छोटा-मोटा व्यवसाय करने वालों का धंधा प्रभावित है। धूप न निकलने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव से पारा गिरा है। शीतलहरी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार को क्षेत्र में सूर्य के दर्शन नहीं हुए। लोगों के लिए कड़ाके की ठंड में अलाव ही सहारा बना है। भीषण ठंड में सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जो ठंड में ठेला, सब्जी बेचने व गरीब और असहाय हैं। ठंड से बचने के लिए कस्बों व चौराहों पर लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने नजर आए। जोगिया, नादेपार आदि प्रमुख चौराहे व बाजारों के साथ-साथ गांव के ग्रामीण अलाव ताप कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। खेतों में सिंचाई करने वाले किसानों को ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बों, चौराहों व गांवों में रहने, जिससे लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब तक जरूरतमंदों बढ़ती ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें