फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला शांति मार्च

Fri, 14 Aug 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत विभाजन की त्रासदी की स्मृति में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पेट्रोल पंप तिराहा, बांसी स्टैंड से सिद्धार्थ तिराहा तक शांति मार्च निकाला गया। मार्च में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हुए। शांति मार्च सिद्धार्थ तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें