ककरहवा। कस्बे में लगने वाले रामलीला व मेला के दृष्टिगत ककरहवा चौकी पर बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक की गई। इस दौरान पुलिस ने रामलीला और मेला को लेकर लोगों से बात की और जरूरी निर्देश दिए। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि मेला शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। एक-दूसरे का सहयोग जरूरी है। कुछ ऐसे शरारती अराजक तत्व होते हैं जो उपद्रव करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। शासन व उच्चाधिकारियों के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आगामी मेला संपन्न कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने लोगों को नए कानून की जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। इस दौरान लालपुर चौकी प्रभारी सुदीप यादव, मनोज कुमार, सत्येंद्र यादव, अनुराग तिवारी, उमेश कुमार, अंबरीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।