ककरहवा। एसएसबी ककरहवा बीओपी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा खुर्द गांव में शनिवार को निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. कल्याणी स्वेन की ओर से 49 पुरुष, 71 महिला और 17 बच्चों सहित कुल 137 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवा वितरित की गई। सहायक कमांडेंट कैलाश दान ने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य भी करती है।