फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला स्वास्थ्यकर्मी पर मरीज ने लगाया भागने का आरोप

Thu, 29 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एक गर्भवती को भर्ती कराने गए पति अखिलेश गुप्ता ने स्टाफ द्वारा दुर्व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की है। अखिलेश के अनुसार, उनकी 22 वर्षीय पत्नी को 26 जनवरी को लोटन सीएचसी में भर्ती कराया गया था। महिला को बाद में मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया। जब पति और मरीज सुबह लगभग 6:00 बजे अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें एमसीएच वार्ड में मरीज को भर्ती करने के लिए कहा गया। वहां कोई ग्राउंड स्टाफ, डॉक्टर या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। लिफ्ट भी बंद थी और महिला को दूसरे फ्लोर पर ले जाने की जानकारी केवल एक अन्य मरीज से मिली। अखिलेश ने बताया कि जब उन्होंने पास में काम कर रही महिला कर्मचारी से जानकारी मांगी, तो वह गुस्से में आ गई और धमकियां देने लगी। अखिलेश ने बताया कि शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके झा ने कहा, मामले की मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन अगर शिकायत सत्य है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें