फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिमा स्थापित के लिए सजने लगे पंडाल

Sat, 20 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। शारदीय नवरात्र के आगमन होने से पहले ही चारों तरफ का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण दिखने लगा है। गांवों से लेकर कस्बों एवं नगरों तक दुर्गा प्रतिमा को स्थापित करने के लिए जगह-जगह पंडाल सजने लगे हैं। मोहल्लों एवं गांवों के साथ चौक-चौराहों पर भी दुर्गा पूजा समितियों द्वारा सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। कहीं पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है, तो कहीं रंग-बिरंगी झालरों से पंडाल को सजाने में लोग जी जान जुटे हुए हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के नदिया जनपद के मूर्तिकार राज कुमार पाल (राजू ) ने बताया कि ज्यादातर ग्राहक मूर्ति को पक्का रंग में रंगने की मांग करते हैं, लेकिन हम लोग मूर्ति को कच्चे रंग में रंगते हैं ताकि पानी में प्रवाहित करने के बाद किसी तरह का प्रदूषण न हो। हमारे कारखाने में पांच से लेकर 20 हजार तक की मूर्तियां उपलब्ध है। छोटी बड़ी मिलकर कुल 100 मूर्ति तक बनाई जाती है। इसमें कभी-कभी 10 से 15 मूर्ति घट जाती है या फिर 10 से 15 मूर्ति की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें