फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंचायत सहायकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 Sep 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। पंचायत सहायकों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष प्रेमकांत और महामंत्री अजय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत सहायक ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमकांत ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध समेत कई मांगों को लेकर सात सितंबर से लखनऊ में चल रहे धरने के समर्थन में स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की लंबित मांगों का समाधान कराया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूजा, संजय कुमार शुक्ला समेत काफी संख्या में पंचायत सहायक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें