फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समस्याएं सुनें पंचायत सहायक

Tue, 06 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को पंचायत सहायकों व पंचायत सचिवों की बैठक हुई। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सहायक अपने-अपने पंचायत भवन में नियमित रूप से बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण, फार्मर रजिस्ट्री तथा क्रॉप सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कुछ पंचायत सहायकों ने कार्य निष्पादन में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर रिचार्ज की मांग रखी, जिस पर संबंधित सचिवों को पंचायत सहायकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें