भारतभारी। दो दिनों से बे मौसम हो रही बारिश ने किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारतभारी क्षेत्र में अधिकतर धान की फसल हवा से गिर गई है। भारतभारी के किसान रऊफ अहमद ने बताया कि बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ है। फसल गिरकर पूरी तरह से भीग चुकी है। कुछ किसानों ने फसल कटवा ली जो खेत में ही भीग कर खराब हो रही है। भारतभारी मल्हवार गांव के प्रदीप कुमार ने बताया की बारिश हम लोगों की फसल बहुत खराब हो रही हैं। पड़िया गांव के किसान संजय कुमार चौधरी और विनोद शर्मा ने बताया कि तेज हवा के चलते पके धान की फसल गिर गई है, जिससे काफी नुकसान हुआ है।