भारतभारी। डुमरियागंज के तिलगड़िया बिजली उपकेंद्र के खरगौला गांव में मंगलवार को कैंप लगाकर बिजली का बकाया जमा कराया गया। जेई आरिफ खान की अगुवाई में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के बिल संशोधन कर समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। कैंप में कुछ उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के लिए समय ले लिया और कुछ लोगों ने अपनी बिल सुधार कर जमा कर दिया। कैंप में 82 हजार रुपये का बकाया जमा कराया गया। जेई ने बताया कि 11 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल का भुगतान किया। इस मौके पर विभाग के सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।