ककरहवा। ऑनलाइन डिलीवरी में बैग मंगवाने पर कागज के टुकड़े भेजे जाने का मामला सामने आया है। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक नामी डिलीवरी कंपनी से बैग ऑर्डर किया था। शनिवार को कंपनी के एजेंट ने सामान डिलीवर किया। गत्ता खोलने पर उसमें कुछ कागज के टुकड़े निकले। इसी तरह क्षेत्र के प्रेम कुमार ने एक नामी डिलिवरी कंपनी से डायपर ऑर्डर किया। उन्होंने 341 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया। ऑर्डर के बाद डायपर के दाम 452 रुपये कर दिए। कंपनी ने ग्राहक का ऑर्डर छह दिन बाद कैंसिल कर रकम ग्राहक के वॉलेट में भेज दिए। एक दूसरी कंपनी से प्रेम कौशल ने 10 नवंबर को मोबिल का ऑनलाइन ऑर्डर किया। उनके द्वारा 449 रुपये का कंपनी को ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया गया, लेकिन मोबिल के साथ जो बिल आया वह मात्र 273 रुपये का था।