सिद्धार्थनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऑनलाइन संचालित ओ लेवल और ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए 20 नवंबर से एक दिसंबर तक विभाग के बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन होगा। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी राजन ने दी है। उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्ग के ऐसे शिक्षित बेरोजगार जो किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो, वार्षिक आय रुपये एक लाख तक हो, उम्र अधिकतम 35 वर्ष तक तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हो, उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में शुद्ध प्रविष्टियों को दर्ज एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुए एक प्रति डाउनलोड कर अंतिम तिथि तक समस्त अभिलेखों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वितीय तल कलक्ट्रेट भवन में जमा करना अनिवार्य है।