डुमरियागंज। एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भवानीगंज स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने इसके फायदे और उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि रमाकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होने से सरकार का अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगेगा और इससे समय की भी बचत होगी। राष्ट्र के विकास को मजबूती मिलेगी। सरकार को एक राष्ट्र एक चुनाव को जल्द अमल में ले आना चाहिए ये देशहित में है। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिले के संयोजक उदयपाल वर्मा ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव और संचालन माधवेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव अतुल रहे।