भारतभारी। देवी और देवताओं की कथा सुनने से ज्ञान की प्राप्त होती है और धर्म के मार्ग पर चलने तथा अच्छे लोगों के संगत में रहने से बुराई के तरफ इंसान का ध्यान नहीं जाता है। बुरे लोगों के संगत में रहने से इंसान को अच्छी बात और अच्छाई समझ में नहीं आती है। यह बातें कथा वाचक पं. गिरजानांद मिश्र ने शुक्रवार शाम डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अस्पताल रोड बेंवा चौराहा पर आयोजित मां दुर्गा पूजा समारोह में अपने प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि सच्चे और अच्छे इंसान को हर जगह सम्मान मिलता है और बुरे कर्म करने वाले इंसान को हर जगह अपमान का सामना करना पड़ता है।