सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोटन पुलिस ने शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक बोरी यूरिया, एक बोरी डीएपी खाद और बाइक बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ठोठरी बाजार निवासी हफीज खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद खाद और बाइक को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया।