पथरा। पथरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चाकू के साथ संतकबीरनगर के बखिरा थाना के ग्राम कम्हरिया निवासी आमिर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली कि पथरा बाजार स्थित पंचायत भवन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चाकू लेकर टहल रहा है। जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आरक्षी सतीश कुमार व शिव भजन वहां पहुंचे तो संदिग्ध वहीं टहलता मिला। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। इस संबंध थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। वांछित धाराओं में कार्रवाई की गई है।