फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गलन और ठिठुरन से राहत नहीं, छाया रहा कोहरा

Wed, 31 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज में अलाव की आग सेकते किशोर
विज्ञापन
डुमरियागंज। कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप क्षेत्र में लगातार बना हुआ है। भीषण ठंड और गलन के चलते सड़कों पर शाम होते ही वाहनों का आवागमन कम हो जा रहा है। सभी ठंड से राहत पाने की जद्दोजहद में लगे हैं, लेकिन ठंड और गलन का सितम कम नहीं हो रहा है बल्कि और भी बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड, गलन, ठिठुरन से हर कोई बेहाल दिख रहा है। मंगलवार को भी पूरे दिन सूर्य के दर्शन न होने और धूप के अभाव में ठंड व गलन और भी बढ़ गई। इससे बचने के लिए लोग जहां कही अलाव देख रहे हैं, वहीं बैठ जा रहे हैं। लगातार तापमान घटने से लोगो की परेशानी बढ़ गई है। तहसील प्रशासन की तरफ से किया गया अलाव का इंतेजाम लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें